हिंदी निबंध लिखे 400 और 200 शब्दों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर

परिचय:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था. मानव जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। योग हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। योग हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे मन और मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है। योग से हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियों दूर होती है। हमे अपने शरीर और मन को को स्वस्थ और प्रसन्न रखने के लिए रोजाना योग करना जरूरी है। योग हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। योग करने से हमारा शरीर फिट रहता है। योग हमारे शरीर की सभी क्रियाओं को भी नियंत्रित करता है। जीवन में योग का बहुत महत्वपूर्ण है हमारे शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाये रखने के लिए योग करना बहुत आवयश्यक हैं |

योग तनाव को खत्म कर नई शक्ति प्रदान करता है। योग करना सिर्फ व्यायाम करना नहीं है, यह हमें स्वस्थ, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन प्रदान करता है। योग करने से हमें अच्छी नींद की प्राप्ति होती है और हमारे शरीर में कभी आलस्य नहीं आता है। हम पूरे दिन फिट रहते हैं. हमारे अंदर एक आत्मविश्वास प्रदान करता है. योग करने से हमारे अंदर एकाग्रता आती है, किसी भी काम को करने में मन लगता है। हमारे पाचन तंत्र को भी सही रखता है।

योग करने से हमारे शरीर में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। योग दिवस मनाने का उद्देश्य देश और समाज में सभी लोग स्वस्थ और सेहतमंद रहें । इसलिए हमे रोज योग करना चाहिए | योग दिवस के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में योग शिविर का आयोजित किये जाते हैं। योग जैसे पवित्र कला का अभ्यास करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शिविरों में भाग लेते हैं और योग करते हैं।

योग करने के फायदे निम्नलिखित हैं:-

१. योग से हमे मानसिक शांति मिलती है.
२. योग से शरीर स्वस्थ रहता है.
३. जीवन में ऊर्जा का संचार होता है।
४. जीवन में आत्मविश्वास पैदा होता है.
५. शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
६. शरीर कभी बीमार नहीं पड़ता.
७. जीवन में उत्साह का संचार होता है.
८. शरीर में एक ऊर्जा पैदा होती है.
९. जीवन में खुशियों की प्राप्ति होती है.
१०. हर दिन जीवन उत्साहपूर्ण रहता है.

निष्कर्ष :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का एक ही लक्ष्य है, सभी स्वस्थ रहें। अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।

यह भी पढ़े

हिंदी निबंध लिखे ४०० शब्दों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर
हिंदी में पेड़ बचाओ पर निबंध लिखे ३०० शब्दों में
हिंदी में निबंध लिखे मोबाइल फ़ोन पर ५०० शब्दों में
वनोन्मूलन पर निबंध लिखे ५०० शब्दों में
हिंदी में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर निबंध लिखे ५०० शब्दों में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध 200 शब्दों में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था योग से हमारा शरीर स्वस्थ और ऊर्जा का संचार होता हैं | इससे हमें मानसिक शांति प्राप्त होती हैं | योग हमारे जीवन में तनाव को खत्म कर के हमे एक नई शक्ति प्रदान करता है। योग करने से हमें स्वस्थ, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन प्राप्त होता है। योग से हमें अच्छी नींद की प्राप्ति होती है और हमारे शरीर में कभी आलस्य नहीं आता है। हम पूरे दिन चुस्त – दुरुस्त रहते हैं | योग हमारे शरीर के अंदर एक आत्मविश्वास प्रदान करता है और हमारे अंदर एकाग्रता आती है | योग करने से हम किसी भी काम को करने में हमे मन लगता है। योग हमारे पाचन तंत्र को भी सही रखता है।

योग से हमारे शरीर में एक आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। योग दिवस मनाने का उद्देश्य सभी लोग स्वस्थ और सेहतमंद रहें । प्रतिदिन हमे योग करना चाहिए | योग दिवस के दिन योग शिविर का आयोजित किया जाता हैं। सेहतमंद और ऊर्जावान जीवन जीने के लिए योग करना सभी के लिए बहुत आवश्यक हैं | एक स्वस्थ जीवन का राज योग हैं |

हिंदी में 10 पॉइंट्स अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर

१. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
२. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया था |
३. योग हमारे जीवन को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है।
४. योग हमारे मन और मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है।
५. मन को को स्वस्थ और प्रसन्न रखने के लिए रोज योग करना आवश्यक है।
६. योग हमारे शरीर पूरे दिन फिट रखता हैं |
७. योग से हमारे शरीर में आत्मविश्वास पैदा करता है |
८. योग करने से हमारे अंदर एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा आती है |
९. योग हमारे पाचन तंत्र को भी सही रखता है।
१०. योग करने से सभी लोग स्वस्थ और सेहतमंद रहते हैं ।

Also Read Other Useful Application

Application Migration Certificate for Admission
Application for Resignation job in English
स्कूल/कॉलेज में एक दिन की अनुपस्थिति के लिए अवकाश आवेदन
जॉब छोड़ने-इस्तीफ़ा के लिए एप्लीकेशन
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रार्थना पत्र

2 thoughts on “हिंदी निबंध लिखे 400 और 200 शब्दों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर”

Leave a Comment